Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur News69th Mahaparinirvan Diwas of Dr B R Ambedkar Celebrated in Sheikhpur
धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस

धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस

संक्षेप:

Ghazipur News - जंगीपुर में अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता ने उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला।

Dec 06, 2025 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

जंगीपुर। शेखपुर स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर बाबा साहब को नमन किया और उनके बताये आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता एवं ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक समरसता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, समता और न्याय के मार्ग पर चलने की अपील की। विशिष्ट अतिथि लालसा यादव ने कहा कि बाबा साहब महान कानूनविद होने के साथ समाज सुधार के प्रतीक थे और आज देश का संविधान उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में डॉ. रमाशंकर राम, जयराम कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।