गायन प्रतियोगिता में रजिया जहरा रही प्रथम
Ghazipur News - गाजीपुर में वेलफेयर क्लब द्वारा 29वीं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल और अन्य अधिकारियों ने इसका शुभारंभ किया। रजिया जहरा ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में राजू चौधरी ने पहला पुरस्कार जीता। कुल 130 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
गाजीपुर, संवाददाता। वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को 29वां गायन प्रतियोगिता का आयोजन नगर के एक स्कूल में किया गया। शुरुआत उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल, उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव और पंकज सिंह कुशवाहा ने किया। गायन प्रतियोगिता में रजिया जहरा प्रथम रही। उप जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को जनपद स्तरीय मंच प्रदान कर उन्हें माइक फेस कराने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इससे उनकी प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। निर्णायक मंडल ने सुर, ताल, उच्चारण और मंच प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और मौके पर परिणाम घोषित किया। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. विद्या निवास पांडेय,लोक कलाकार अनिल वेदांती रहे।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि जूनियर वर्ग में रजिया जहरा सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम, आद्या दूबे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहीं। नंदीश राय गंधर्व म्यूजिक एकेडमी एवं तनिष्का प्रसाद शाह फैज पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में राजू चौधरी शिव डू डांस क्लासेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। अरविन्द चौहान गंधर्व म्यूजिक एकेडमी द्वितीय रहे। संजली राय एवं वाजिहा परवीन शाह फैज पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



