नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी का 25 साल की सजा

Apr 06, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में विशेष न्यायाधीश ने नाबालिग पीड़िता के दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 25 साल की सजा सुनाई। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा लिया था। अदालत ने 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया, जिसे पीड़िता को दिया जाएगा।

नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी का 25 साल की सजा

गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम रामअवतार प्रसाद की अदालत ने सोमवार को नाबालिग पीड़िता को बहला फुसला कर दुष्कर्म के मामले अभियुक्त को 25 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 55 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। अर्थदंड की सम्पूर्ण राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार थाना सादात के एक गांव निवासी ने थाना सादात में तहरीर दिया कि 23 जून 2024 को उसके बगल गांव निवासी अरमान उर्फ भोला उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर भगा ले गया। वादी की सूचना पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता का डॉक्टरी मुआयना कराने के उपरांत उसका न्यायालय में बयान अंकित कराने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक रविकांत पाण्डेय ने आठ गवाहों को पेश किया। सोमवार को दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने सजा सुनाते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।