एनएमएमएस परीक्षा में जिले के 184 छात्र सफल
Ghazipur News - खानपुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 184 छात्रों का चयन हुआ है। श्री बेनी सिंह इंटर कॉलेज लच्छीपुर के 8 छात्रों ने सफलता पाई है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। प्रधानाचार्य अमित सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी।

खानपुर। क्षेत्र में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में जिले के 184 छात्रों का चयन हुआ है। इनमें श्री बेनी सिंह इंटर कॉलेज लच्छीपुर के सर्वाधिक 8 छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। चयनित छात्रों में अंशु यादव, शमा परवीन, दिव्यांशु पाण्डेय, अंशिका यादव, संगम यादव, हरिओम, कृष्णा यादव और अभिनव कश्यप शामिल हैं। छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये, यानी चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। विद्यालय के अध्यापक आशीष कुमार यादव के मार्गदर्शन में छात्रों को विशेष तैयारी कराई गई थी।
प्रधानाचार्य अमित सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



