15 खिलाड़ियों ने ताईक्वांडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट
Ghazipur News - सैदपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के 15 खिलाड़ियों ने ताईक्वांडो की ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। परीक्षा गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। खिलाड़ियों को दक्षिण कोरिया से प्रमाण पत्र मिलेगा। भाजपा नेता रामतेज पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया। सफल खिलाड़ियों में आयुषी सिंह, नब्या यादव, और अन्य शामिल हैं।

सैदपुर। क्षेत्र के गैवीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के 15 खिलाड़ियों ने ताईक्वांडो मार्शल आर्ट्स की ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जनवरी माह में एकेडमी में 15 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग किया था। परीक्षा गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित की गई थी। गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अब्दुल मलिक खान ने बताया कि ब्लैक बेल्ट परीक्षा का प्रमाण-पत्र दक्षिण कोरिया स्थित कुकीवान द्वारा जारी किया जाता है, जो विश्व स्तर पर ताईक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्रमाण-पत्र जारी करने वाली प्रमुख संस्था है। दक्षिण कोरिया से सभी सफल खिलाड़ियों के प्रमाण-पत्र पहुंचते ही खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रामतेज पांडेय ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एकेडमी के प्रबंधन निदेशक अमित सिंह ने बताया कि सफल खिलाड़ियों में आयुषी सिंह, नब्या यादव, अर्पिता रावत, तेजस्विनी प्रजापति, यश प्रजापति, हर्ष प्रताप सिंह, आर्यन राजभर, अखिल यादव, आकाश कन्नौजिया, रविंद्र सिंह यादव, आयुष यादव, ऋषभ मोहन यादव एवं शिवम मोदनवाल हैं। खुशी मोदनवाल एवं प्रतीक मौर्या ने ब्लैक बेल्ट द्वितीय डॉन का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. सचिन सिंह, डॉ. सुधा सिंह, सरिता यादव, समता प्रजापति, जितेंद्र यादव, योगेश प्रजापति मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


