किशोरी से दुष्कर्म में दो पर मुकदमा दर्ज

Mar 01, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - रेवतीपुर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने एक किशोर और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी शनिवार को सामान लेने गई थी और जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की।

किशोरी से दुष्कर्म में दो पर मुकदमा दर्ज

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 14 वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म के मामले में रविवार को थाना पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर बगल के ही एक किशोर और एक अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम एक किशोरी अपने घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं आई तो परिजन खोजने निकल पड़े। तभी रास्ते में उसकी पुत्री रोते बिलखते आती दिखी।

परिजनों ने पूछा तो उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। हालांकि शनिवार को मेडिकल नहीं हो पाने के कारण उसे रविवार को फिर से मेडिकल के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।