ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरबाजार में जाम के झाम से लोग हुए परेशान

बाजार में जाम के झाम से लोग हुए परेशान

-स्थानीय बाजार में नो इंट्री के बाद भी प्रवेश करते रहते हैं वाहन-नगर में बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज को केन्द्रीय मंत्री से बनवाने की मांगफोटो संख्या-12दिलदारनगर। हिन्दुस्तान संवाद नगर के मुख्य बाजार...

बाजार में जाम के झाम से लोग हुए परेशान
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSun, 13 Aug 2017 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

-स्थानीय बाजार में नो इंट्री के बाद भी प्रवेश करते रहते हैं वाहन-नगर में बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज को केन्द्रीय मंत्री से बनवाने की मांगफोटो संख्या-12दिलदारनगर। हिन्दुस्तान संवाद नगर के मुख्य बाजार में रविवार को घंटो जाम लगने के कारण लोग परेशान हो गये। जिसके समाधान के लिए नगर के लोगों ने मनोज सिन्हा से प्रस्तावित फ्लाईओवर ब्रिज बनवाने की मांग किया है। प्रशासन ने नगर में वाहनों के आने जाने के लिए शाम 8 से सुबह 9 बजे तक नो इन्ट्री लागू किया है। जिसमें नगर में बड़े बाहन प्रवेश कर सकते है। इसके बाद भी समय समाप्त होने पर भी छोटे व बड़े बाहन मुख्य बाजार में आने जाने के कारण व पटरियों पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रख कर बेचने से सड़क संकरा हो जाता है। इसके साथ ही साथ वाहनों के बाजार में से गुजरने से घंटो जाम लगने से लोगों की भीड़ जाम के झाम फंस कर लोग हाल बेहाल हो जाते है। इसके समाधान के लिए नगर के लोगों ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से बाई पास के गेट पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाने की मांग किया है। प्रदेश सरकार और रेल विभाग के अधिकरियो के तालमेल के आभाव के आजतक इस ओवरब्रिज बनने की समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे लोग परेशान है। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय लोगो ने रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से प्रस्तावित बाईपास के 85 नंबर रेल गेट पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाने की मांग किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें