घर-जमीन बेचकर हमे निपटा लो, वरना जेसीबी नहीं पोकलैंड चलेगी, भाजपा विधायक की धमकी

Apr 09, 2026 09:30 pm ISTDinesh Rathour उन्नाव
share

उन्नाव जिले के पुरवा विधानसभा से भाजपा विधायक अनिल सिंह नागिन डांस के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका वह बयान है जिसमें वह विरोधियों को खुलेआम चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं।

घर-जमीन बेचकर हमे निपटा लो, वरना जेसीबी नहीं पोकलैंड चलेगी, भाजपा विधायक की धमकी

Unnao News: उन्नाव जिले के पुरवा विधानसभा से भाजपा विधायक अनिल सिंह नागिन डांस के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका वह बयान है जिसमें वह विरोधियों को खुलेआम चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं-विरोधियों मुझे घर-जमीन बेचकर इस बार निपटा लो वरना दुकानों पर जेसीबी नहीं पोकलैंड चलेगी। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह वायरल वीडियो असोहा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। 73 सेकेंड के इस वीडियो में पुरवा विधायक अनिल सिंह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं निवेदन करना चाहता हूं कि इस बार घर-दुआर बेच के, जमीन-जगह बेच कर मुझे हराने का काम कर लो। अगर कहीं जनता ने मुझे फिर विधायक बना दिया तो जो चोर-उच्चका हैं, वो अंदर दिखाई देंगे। सोच-समझकर विरोध करेंगे लोग।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

नौ साल से बंद है लोगों की दलाली

ये मद्देनजर रखकर कि अनिल सिंह को या तो निपटा ले जाओ अबकी, वरना जो थोड़ी बहुत दुकानें बची हैं, उन्हें जेसीबी से नहीं पोकलैंड से गिराने का काम किया जाएगा। नौ साल से दलाली बंद है लोगों की। बड़े-बड़े नेता जो अपने आपको लगाते थे, थाने की बाउंड्री के अंदर नहीं घुस सकते हैं। हमारे गांव पाठकपुर के छोटे-छोटे कार्यकर्ता थाने के अंदर घुसकर काम कराने की हिम्मत रखते हैं। ये हमने नेता बनाए हैं। हर गांव का नेता बनाया है। हर समाज का नेता बनाया है।

भाजपा विधायक का ‘नागिन डांस’ करते वीडियो हो चुका है वायरल

10 दिन पहले उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक का नागिन डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद विधायक अनिल सिंह चर्चा में आए थे। वायरल वीडियो में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ‘नागिन’ धुन पर डांस करते दिखे थे। यह वीडियो एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान किसी युवक से बनाया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांस्कृतिक माहौल बना हुआ था। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही ढोलक और मंजीरे की थाप पर नागिन धुन बजनी शुरू हुई पुरवा भाजपा विधायक अनिल सिंह खुद को रोक नहीं पाए और मंच के सामने आकर नाचने लगे। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खूब तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया था। वीडियो में विधायक पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ नागिन डांस में झूमते नजर आए थे। ढोलक की ताल और पारंपरिक संगीत के बीच विधायक कुछ देर तक लगातार नृत्य करते रहे। जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्सव जैसा हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से इस पल को रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।