अमेठी-उधारी का पैसा मांगने पर युवक को पीटा

Mar 02, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी में उधारी का पैसा मांगने पर दो युवकों ने एक युवक और उसके भाई की पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अमेठी-उधारी का पैसा मांगने पर युवक को पीटा

अमेठी। उधारी का पैसा मांगने से नाराज दो युवकों ने मिलकर एक युवक व उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के डेढ़पसार निवासी राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस के गांव परशुरामपुर निवासी सुधीर पांडेय ने अपनी बहन की शादी में उससे चार हजार रुपए उधार लिए थे। वहीं 10 हजार रुपए खेत की जुताई का भी बाकी था। उसके द्वारा पैसे मांगे जाने पर सुधीर द्वारा आजकल की बात कहकर लगातार टरकाया जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके बाद राजेश ने गांव के कुछ संभ्रांत लोगों से इसकी शिकायत कर दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुधीर पांडेय रविवार की देर शाम अपने साथी डेढ़पसार निवासी संगम दुबे के साथ उसके घर पर आया और गाली गलौज शुरू कर दिया। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसपर हमला बोल दिया। उसे बचाने आए उसके भाई अमित पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।