कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Gauriganj News - कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता युवक का शवकमरे में फंदे से लटकता युवक का शवकमरे में फंदे से लटकता युवक का शवकमरे में फं

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत खेरौना गांव में एक युवक का शव सोमवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेरौना गांव निवासी 28 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र सालिकराम का 28 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार बीते रविवार की रात घर के अंदर कमरे में सोया हुआ था। उसका पिता सालिकराम घर के दरवाजे पर सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी दोनों पुत्रियां को लेकर मायके गई हुई थी। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक प्रमोद नहीं उठा तो सालिकराम उसे उठाने के लिए अंदर गया।
कमरे में प्रमोद कुमार का शव गमछे के फंदे से लटकता देख सालिकराम सन्न रह गया। सालिकराम के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


