महिला ने दो बच्चों संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात करीब पौने नौ बजे एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ चलती

महिला ने दो बच्चों संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग,  मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर

अमेठी संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले में गुरुवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास घोसियाना गांव के समीप एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने दोनों बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक के पास पहुंची और रात करीब नौ बजे अचानक ट्रेन आते ही कूद गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृत महिला और बच्ची के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में सूचना देकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही, घटना के पीछे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है। सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति रही होगी, जिसने एक मां को इतना कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयार कर रहा है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।