वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी में अमवास्या के पावन पर्व पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लम्बी आयु की कामना की। सभी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और कई महिलाएं घर से बाहर निकलकर वट वृक्ष के नीचे पूजा करती दिखीं। नवविवाहिताएं भी विशेष उत्साह के साथ इस पर्व को मनाने आईं।

वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

अमेठी, संवाददाता। अमवास्या के पावन पर्व पर शनिवार को महिलाओं ने श्रंगार कर वट वृक्ष की पूजा की। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ महिलाओं ने पति की लम्बी आयु की कामना की। पर्व को लेकर तमाम महिलाओं ने जहां घरों में वट वृक्ष की टहनी रखकर पूजा की तो कई महिलाओं ने घर से बाहर निकल वृट वृक्ष के नीचे पहुंच कर पूजा अर्चना करते देखी गईं। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर मनाए जाने वाले इस पर्व के दिन शनिवार को सुबह से ही महिलाएं वट पूजा की तैयारी में जुटी रहीं। घर में पकवान तैयार करने के बाद श्रंगार कर वह वट वृक्ष के पास पहुंची और पति की लम्बी उम्र की कामना करते हुए जल चढ़ाया और बरगद की पूजा की।

मान्यता है कि इस दिन ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा यमराज से की थी।इसी प्रकार शुकुल बाजार कस्बा से लेकर गांव कस्बों में ही सुबह से घर घर वट पूजा की तैयारी शुरू हो गईं। सुहागिनों ने वट वृक्ष की परिक्रमा के साथ पूजा अर्चना की और पति की लम्बी उम्र की कामना की। महिलाओं ने पूजा अर्चना को पूरा कर वट वृक्ष के नीचे ही बैठकर व्रत तोड़ा। खास तौर से नवविवाहिताएं इस पर्व को लेकर उत्साहित रहीं और शादी का जोड़ा और चुनरी ओढ़कर वट वृक्ष की पूजा करने पहुंची। वहीं तमाम महिलाओं ने घर में ही पूजा अर्चना कर पर्व मनाया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।