Gauriganj News: कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Gauriganj News: कोतवाली पुलिस ने ग्राम दादरा में अवैध महुआ शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। महिला के पास से लगभग 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब केसाथ एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल अमित यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम दादरा में एक महिला को घर के सामने अवैध रूप से महुआ की शराब बेचते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार महिला के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की गई।


