Gauriganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News: अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की नाबालिग बेटी को गांव के हिमांशु ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। आरोप है कि आरोपी के पिता ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Gauriganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता पीपरपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पिता-पुत्र पर अपहरण और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच कर रही है।मां ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए बताया कि उसके ही गांव का हिमांशु उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोप है कि इस काम में आरोपी के पिता राजकुमार का भी पूरा हाथ है। जब वह अपनी बेटी के बारे में पूछने गई तो राजकुमार ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

थाने पर शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी से गुहार लगाया। एसपी के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्जकर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू किए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगौरीगंजGauriganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप