Gauriganj News: गोवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: शुकुल बाजार के मखदूमपुरकला गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का गोवंश के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो की जांच करते हुए आरोपी कामता प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस सत्यता और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Gauriganj News: गोवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल

Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता थाना क्षेत्र के मखदूमपुरकला गांव से जुड़े गोवंश के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति गोवंश को पेड़ से बांधकर उसके साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान कामता प्रसाद निवासी मखदूमपुर कला थाना शुकुल बाजार के रूप में की।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही वायरल वीडियो की प्रामाणिकता, उसके स्रोत तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।