मौसम परिवर्तन के साथ ही वायरल फीवर की चपेट में आ रहे लोग, बढ़ रही मरीजों की भीड़
Gauriganj News - मौसम परिवर्तन के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में चार सौ से अ
मधुसूदन मिश्रा/अमेठी। मौसम परिवर्तन के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन में कड़ाके की धूप और रात में ठंड के इस बदलते मिजाज ने किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक प्रभावित किया है। खेतों में गेहूं की कटाई में लगे मजदूर तेज धूप की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं और सर्दी-खांसी व बुखार से परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में चार सौ से अधिक मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश वायरल फीवर और सर्दी-खांसी से पीड़ित थे। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश मिश्रा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण लोग बुखार, सर्दी और खांसी की चपेट में आ रहे हैं।
मंगलवार को आए अधिकांश मरीज इन्हीं बीमारियों से पीड़ित थे, जिनका इलाज किया गया।हालांकि अस्पताल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होने के कारण ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही चली। ओपीडी बंद होने के बाद भी दर्जनों मरीज इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण उनका समुचित उपचार नहीं हो सका और इमरजेंसी में दिखाकर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


