पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

मुसाफिरखाना के दादरा निवासी विनोद यादव ने पुलिस को शिकायत दी है कि गुरुवार को उसे राहुल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला किया। विनोद को चोटें आईं, और आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, केस दर्ज

मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिवदयाल मजरे दादरा निवासी विनोद यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार की शाम करीब तीन बजे गांव के बाहर विजय बहादुर शर्मा के खेत के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव निवासी राहुल अपने जीजा पवन निवासी पंडरी थाना मुंशीगंज तथा दो अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में विनोद यादव को चोटें आईं। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।