Gauriganj News: दीवार निर्माण के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज
Gauriganj News: कोतवाली मुसाफिरखाना के पूरे रिसाल मजरे परवानी गांव में भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के अली अब्बास का आरोप था कि उन्होंने दीवार बनवाई और दूसरे पक्ष ने मारा। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे रिसाल मजरे पूरे परवानी गांव में भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामलों में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला पक्ष का आरोप
एक पक्ष के अली अब्बास का आरोप है कि वह अपनी आबादी की भूमि पर दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान गांव के सहदाब, अनीष, जावेद और इब्ने आलम भूमि में नींव खोदने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने अली अब्बास और उनके परिवार के नसीब अली, अकबर अली व असगर अली के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं और जान से मारने की धमकी दी गई।
दूसरे पक्ष का आरोप
वहीं दूसरे पक्ष के शादाब हुसैन ने आरोप लगाया कि उनकी पुरानी दीवार को अली अब्बास व उनके परिजनों ने तोड़ दिया और उनकी भूमि पर निर्माण करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे जावेद पुत्र उस्मान गनी के सिर में चोट लगने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

