Gauriganj News: जन्माष्टमी आयोजन में पति-पत्नी की पिटाई
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Gauriganj News: नगेसरगंज गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन के दौरान मृदुल और पत्नी पर मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि राजेश, पंकज और रामसमुझ ने आरती के दौरान उन पर हमला किया। उनकी पत्नी भी पीड़ित होकर मदद करने गई थी। मामले की जांच चल रही है।

Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के नगेसरगंज गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन के दौरान रात करीब सवा 12 बजे गांव के ही मृदुल पुत्र राजकुमार व उनकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरती के दौरान राजेश प्रजापति, पंकज प्रजापति और रामसमुझ प्रजापति ने पीछे से पकड़कर उसे गिरा दिया। इसके बाद तीनों ने गाली-गलौज करते हुए कुर्सी, सरिया, डंडे और लात-मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपितों ने घसीटकर मारपीट की। इसी दौरान उसकी करीब आठ ग्राम वजन की सोने की चेन गिर गई।
एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


