शिक्षा से ही संवरेंगे बच्चों के सपने: सुरेश पासी

Apr 08, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - बेसिक शिक्षा विभाग के ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत शुकुल बाजार में वाहन जागरूकता रैली आयोजित की गई। विधायक सुरेश पासी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और हर बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना था। इसके बाद ‘रीड टू होम लाइब्रेरी’ का उद्घाटन भी किया गया।

शिक्षा से ही संवरेंगे बच्चों के सपने: सुरेश पासी

शुकुल बाजार, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बुधवार को शुकुल बाजार में वाहन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ब्लॉक मुख्यालय से मर्दानपुर कंपोजिट विद्यालय तक निकाली गई। ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल वाहनों पर सवार शिक्षकों और कर्मचारियों ने रास्ते भर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली बाजार के कटरा चौराहा, आंबेडकर तिराहा, ठाकुरगंज सहित प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। जहां हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा है सबका अधिकार और पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे नारे लगाए गए।

विधायक सुरेश पासी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। शिक्षा से ही बच्चों के सपने संवरेंगे। इसलिए हर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बीईओ शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में एआरपी अजय त्रिपाठी, संदीप यादव, कमल शर्मा, देवी शरण कनौजिया, राहुल पांडेय, विक्रमादित्य तिवारी, अनूप तिवारी, शिवकुश पांडे, नासिर हुसैन सहित शिक्षक, कर्मचारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।रीड टू होम लाइब्रेरी का उद्घाटन : रैली के बाद विधायक सुरेश पासी ने बीडीओ अंजली सरोज के साथ महोना पश्चिम ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में ‘रीड टू होम स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए इस प्रकार की पहल बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान एडीओ पंचायत अशोक कुमार, सचिव पुनीत राज कौशल, ग्राम प्रधान शहनाज बानो आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।