मुख्यमंत्री से मिले विधायक और प्रधान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री से मिले विधायक और प्रधान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री से मिले विधायक और संघ प्रदेश उपाध्यक्षमुख्यमंत्री से मिले विधायक और संघ प्रदेश उ

मुख्यमंत्री से मिले विधायक और प्रधान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष

अमेठी। जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी एवं प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र के विकास कार्यों एवं पंचायत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक सुरेश पासी ने अपने विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर में चल रही विकास योजनाओं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। वहीं प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों ग्राम प्रधानों को अपने अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा तथा गांवों में विकास की गति और तेज होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी भूमिका गांवों को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने प्रधानों से अपेक्षा जताई कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए गांवों के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में सक्रिय योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।