Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsUP Primary Teacher Union Meeting Discusses Key Educational Issues
शिक्षक संघ की जनपदीय बैठक में कई मुद्दों पर मंथन

शिक्षक संघ की जनपदीय बैठक में कई मुद्दों पर मंथन

संक्षेप:

Gauriganj News - गौरीगंज में रविवार को मां गायत्री के स्थल पर यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विद्यालयों के मर्जर, सेवानिवृत्त अध्यापकों का सम्मान, चयन वेतनमान, और...

Sun, 31 Aug 2025 06:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

गौरीगंज। संवाददाता रविवार को मां गायत्री के पावन स्थल पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय स्तर की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने की। बैठक में विद्यालयों के मर्जर, सेवानिवृत्त अध्यापकों के सम्मान समारोह, चयन वेतनमान और सर्विस बुक अपडेट जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा संगठन द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के प्रचार-प्रसार, शिक्षक भवन के लिए भूमि क्रय, शेष विकास क्षेत्रों में त्रैवार्षिक अधिवेशन की तैयारी, 12460 भर्ती वाले अंतर्जनपदीय स्थानांतरण शिक्षकों के अवशेष सत्यापन और पुरानी पेंशन प्राप्त कर रहे अध्यापकों की लेखा पर्ची से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शुक्ल, जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र यादव सहित जनपद के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विकास क्षेत्रों के अध्यक्ष-मंत्री, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार सिंह और शिक्षक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।