
अमेठी-भूखंडों से हटाई जाएं अवैध विद्युत लाईनें
Gauriganj News - कमरौली के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर और उतेलवा का दौरा करते हुए, यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध विकास के लिए अधिकारियों को...
कमरौली। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मयूर माहेश्वरी ने गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर और उतेलवा का विस्तृत दौरा कर विकास कार्यों और सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए। जगदीशपुर के सेक्टर-21 और 16 में चल रहे सड़कों के उच्चीकरण और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) इकाई परिसर का भी निरीक्षण किया और अनुपयोगी अतिरिक्त भूमि वापस लेने के संबंध में उच्च स्तरीय वार्ता करने का निर्देश दिया। सीईओ ने मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर 500 मीटर तक सीसी रोड तत्काल बनाने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, सेक्टर-13 और 14 को जोड़ने वाले लोहिया पुल का निर्माण भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया। उन्होंने बिजली चोरी पर नाराज़गी जताते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ को नामजद करने और भूखंडों से गुजर रही अवैध विद्युत लाइनों को हटाने के निर्देश दिए। उतेलवा औद्योगिक क्षेत्र की 187.50 एकड़ भूमि पर सालाना विकास कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के बाद गेस्ट हाउस में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) अमेठी चैप्टर के चेयरमैन हेमंत विक्रम सिंह का प्रतिनिधित्व सीईओ मयूर माहेश्वरी को ज्ञापन सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं जैसे खस्ताहाल सड़कें और मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर ध्यान आकर्षित कराया। इस मौके पर मुख्यालय से जीएम राजीव त्यागी, क्षेत्रीय प्रबन्धक अजय वरिष्ठ प्रबन्धक (सिविल) प्रदीप कुमार, गुरविंदर सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक (विद्युत) मनोज कुमार, तथा आईआईए अमेठी चैप्टर के उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह सहित कई अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


