बोर्ड परीक्षा में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Gauriganj News - बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु डीएम ने की बैठकबोर्ड परीक्षा में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईब

अमेठी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल प्रभारी, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी, सेक्टर, स्टैटिक एवं जोनल मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च तक संचालित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी।
जनपद में कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 13 राजकीय विद्यालय, 22 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 50 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 25,620 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 22,713 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इस प्रकार कुल 48,333 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


