तीन दिवसीय सतत पुनर्वास कार्यक्रम का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

मुसाफिरखाना। आदर्श सेवा समिति में तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा (सीआरई) कार्यक्रम का शुभारंभ

तीन दिवसीय सतत पुनर्वास कार्यक्रम का शुभारंभ

मुसाफिरखाना। आदर्श सेवा समिति में तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा (सीआरई) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक शशिकांत सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें करीब 10 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थी भी शामिल रहे। संस्थान के संरक्षक विजय शंकर तिवारी, रिसोर्स पर्सन प्रभास मिश्रा, राजीव कुमार, रोहिताश्व कुमार और मुकेश कुमार ने प्रतिभागियों को विशेष शिक्षा की आवश्यकता, महत्व तथा भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा सीआरई कार्यक्रम में किए गए नवीन बदलावों की जानकारी दी। इस अवसर पर पाठ्यक्रम समन्वयक राजकिशोर यादव, सत्यम कपीश गुप्ता, लवकुश सहित संस्थान के कर्मचारी और सहयोगी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।