अमेठी-कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Mar 02, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

Gauriganj News - अमेठी के खेरौना गांव में 28 वर्षीय प्रमोद कुमार का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। उसकी पत्नी और पुत्रियां मायके गई थीं। पिता सालिकराम ने उसे उठाने के लिए कमरे में जाकर देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आत्महत्या की आशंका जताई।

अमेठी-कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत खेरौना गांव में एक युवक का शव सोमवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेरौना गांव निवासी 28 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र सालिकराम का 28 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार बीते रविवार की रात घर के अंदर कमरे में सोया हुआ था। उसका पिता सालिकराम घर के दरवाजे पर सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी दोनों पुत्रियां को लेकर मायके गई हुई थी। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक प्रमोद नहीं उठा तो सालिकराम उसे उठाने के लिए अंदर गया।

कमरे में प्रमोद कुमार का शव गमछे के फंदे से लटकता देख सालिकराम सन्न रह गया। सालिकराम के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।