प्याज लदी ट्रक पलटी, दो बाइकों सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

अमेठी में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब प्याज से लदी ट्रक पलट गई और बाइक सवार इसके नीचे दब गए। मृतकों में प्रिंस वर्मा, सनी कुमार और राजू वर्मा शामिल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

प्याज लदी ट्रक पलटी, दो बाइकों सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

अमेठी। संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शंकरगंज चौराहा मोड़ के पास उस समय हुआ जब प्याज से लदी एक अनियंत्रित ट्रक पलट गई और उसके नीचे बाइक सवार दब गए। जानकारी के अनुसार, दरपीपुर में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने के बाद चार युवक दो मोटरसाइकिलों से अपने घर लौट रहे थे। वे सब शंकरगंज चौराहा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि गौरीगंज की ओर से आ रही प्याज लदी ट्रक संख्या यूपी 44 सीटी 4747 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

ट्रक पलटते ही उसके नीचे दोनों बाइकें दब गईं। इस हादसे में प्रिंस वर्मा (15 वर्ष) पुत्र श्यामलाल वर्मा निवासी गाना गाजीपुर थाना कोहडोर जनपद प्रतापगढ़, सनी कुमार (25 वर्ष) निवासी गाना गाजीपुर थाना कोहडोर प्रतापगढ़ तथा राजू वर्मा (24 वर्ष) पुत्र बनवारी लाल वर्मा निवासी ग्राम टूठावा मजरे कैथापुर थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजीत वर्मा पुत्र गोपाल वर्मा निवासी जदेड़ी थाना व जनपद शामली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करा दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।