बाइक डिवाइडर से टकराई एक की मौत, दो घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतक का नाम विजय भान है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।

बाइक डिवाइडर से टकराई एक की मौत, दो घायल

अमेठी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के गढ़ा मोड़ पर रविवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई में जुटी। जानकारी के अनुसार लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विजय भान पुत्र जयकरन निवासी पूरे कलंदर, थाना जामो को मृत घोषित कर दिया।अन्य

घायल सूरज पुत्र छोटेलाल निवासी तिवारी का पुरवा समेत एक युवक का इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार वह पारिवारिक कार्य से लौट रहा था। एक वर्ष पूर्व छोटे बेटे की मौत के बाद अब बड़े बेटे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।