Gauriganj News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, युवक की खड़े ट्रक में पीछे से बाइक, युवक की मौतखड़े ट्रक में पीछे से बाइक, युवक की मौतखड़े ट्रक में पीछे से बाइक, यु

Gauriganj News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शाहबरी की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक कोरारी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की है। क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव शनिवार की देर शाम बाइक से शाहबरी की तरफ से आ रहा था।

कोरारी गिरिधरशाह चौराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अमेठी कोतवाली पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।सड़क दुघर्टना मे बुजुर्ग सहित तीन घायल:रविवार को अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग मां कालिकन धाम मिश्रौली रेलवे स्टेशन के समीप पूरे खौंसी मोड़ पास एक साइकिल व एक बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक एक बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल वृद्ध को एम्बुलेंस से सीएचसी संग्रामपुर ले जाया गया। जबकि बाइक सवार घायलों को सीएचसी अमेठी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय कल्लू पुत्र मतई निवासी गूजीपुर अपनी लड़की के घर से साइकिल से गूजीपुर आ रहे थे। पूरे खौसी मोड़ मिश्रौली रेलवे स्टेशन के नजदीक अमेठी से खौपुर बुजुर्ग जा रहे बाइक सवार सूरज कुमार और अभिषेक की बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई। घटना में तीनों घायल हो गए। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगौरीगंजGauriganj News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत