सड़क हादसे में युवक की मौत से मचा कोहराम
राजस्व ग्राम संडीला के युवक अखिलेश शर्मा (30) की रामपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने मित्र के साथ कानपुर परीक्षा देने जा रहा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया, जहां परिवार और गांव वालों ने शोक व्यक्त किया। अखिलेश की एक साल पहले शादी हुई थी और वह एक निजी कंपनी में काम करता था।

भेटुआ। ब्लॉक क्षेत्र के राजस्व ग्राम संडीला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के युवक अखिलेश शर्मा (30) की रामपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर पहुंची। जानकारी के अनुसार अखिलेश अपने मित्र प्रदीप शर्मा के साथ गुरुवार को परीक्षा देने के लिए कानपुर जा रहा था। रास्ते में रामपुर जिले में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर लाया गया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शनिवार को गांव वालों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। एक साल पूर्व अखिलेश की शादी 18 अप्रैल 2025 को मुस्कान से हुई थी।
वह हिमांचल प्रदेश में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसके ऊपर पत्नी, माता गीता और पिता राम शत्रुघ्न की जिम्मेदारी थी। जबकि बड़े भाई रामजी मजदूरी कर घर चलाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


