आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत, पांच घायल
Gauriganj News - उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में 28 वर्षीय युवक पवन की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ जा रहा था। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
अमेठी संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गुरुवार देर शाम कमलानगर बाजार के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पनिया मजरे नरौली थाना गौरीगंज निवासी 28 वर्षीय पवन अपनी पत्नी रमावती (26) और 9 वर्षीय बेटे अमन के साथ मुसाफिरखाना से गौरीगंज की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर, आजादनगर मजरे पश्चिम थाना मुंशीगंज के सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) गौरीगंज से मुसाफिरखाना की तरफ जा रहे थे।शाम
करीब सवा सात बजे कमलानगर बाजार के पास दोनों मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। बाकी पांच घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


