कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत
कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने शव बरामद किए, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में 21 वर्षीय नदीम और 20 वर्षीय शहीम शामिल थे। दोनों दोस्तों ने नहाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत गोताखोरों ने बरामद किए शव, परिजनों में मचा कोहराम
जगदीशपुर। संवाददाता
थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव बरामद किए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवकों की पहचान
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दौलतपुर लोनहट निवासी 21 वर्षीय नदीम पुत्र नसीर व इसी गांव निवासी 20 वर्षीय शहीम उर्फ ननकू पुत्र जलील आपस में गहरे दोस्त थे। बीते मंगलवार की शाम करीब पांच बजे परिजनों को कादूनाला में नहाने की बात बताकर दोनों बाइक से घर से निकले थे। रात करीब आठ बजे तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई
जब दोनों का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया तो कादूनाला पुल के पास दोनों की बाइक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया। लेकिन रात अधिक होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। बुधवार की सुबह गोताखोरों ने पुन: अभियान शुरू किया। काफी देर तक पानी में तलाश करने पर गोताखोरों ने पत्थरों के बीच फंसे दोनों युवकों के शव को बरामद कर लिया। शव बाहर निकाले जाने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
मौत की वजह
एसओ भाले सुल्तान ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से युवकों की मौत हुई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


