ट्रक चालक की अचानक मौत,हृदयगति रुकने की आशंका
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के त्रिसुंडी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह एक ट्रक चालक नरेंद्र जाटव की अचानक मौत हो गई। शौच के लिए जाते समय चालक अचेत होकर गिर पड़ा। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हृदयगति रुकने से मौत की आशंका है।
अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के रामगंज थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह एक ट्रक चालक की अचानक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चालक कच्चा माल लेकर कंपनी पहुंचा था। सुबह करीब साढ़े 7 बजे गाड़ी खड़ी कर वह शौच के लिए उतरा, लेकिन कुछ ही कदम चलने के बाद अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। सहयोगी रामकुमार उर्फ राजू ने तुरंत चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय नरेंद्र जाटव पुत्र निहाल सिंह, निवासी रुहेरी थाना हाथरस गेट जिला हाथरस के रूप में हुई है।
प्रारंभिक तौर पर हृदयगति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। सूचना पर पहुंची रामगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


