गड्ढे में गिरकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत
Gauriganj News - अमेठी के रणवीर नगर में एक तीन वर्षीय बच्चे की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। रौनक सिंह खेलते समय नल के पास बने गड्ढे में गिर गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसे पानी में डूबा पाया। निजी क्लीनिक ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

अमेठी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत रणवीर नगर मजरे जंगल रामनगर में नल के पास बने गड्ढे में गिरकर एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को रौनक सिंह पुत्र धीरज सिंह शाम के समय खेलते हुए घर के पास स्थित नल के पास चला गया। वहीं पर एक गड्ढा बना हुआ था जिसमें पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते बच्चा उसी में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं पड़ा तब परिजन ढूंढने लगे। कुछ देर बाद परिजन ढूंढते हुए गड्ढे के पास गए तो वह पानी में डूबा मिला। आनन फानन में परिजन उसे लेकर निजी क्लीनिक पर गए।
जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


