वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Mar 02, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

Gauriganj News - वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत वाहन की टक्कर से साइकिल युवक की मौतवाहन की टक्कर से साइकिल युवक की मौतवाहन की टक्कर से साइकिल युवक की मौतवाहन

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

जगदीशपुर। खेत से साइकिल से वापस घर लौट रहे युवक को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के सरेसर निवासी 45 वर्षीय बद्री पुत्र बमबहादुर सिंह बीते रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे साइकिल से फसल की निगरानी करने खेत की ओर गए थे। जहां से वापस लौटते समय जैसे ही वह मारूफ की नर्सरी के करीब पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसएचओ जगदीशपुर डीके यादव ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई रघुवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपी चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।