Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsTragic Accident 9-Year-Old Boy Killed by Speeding Bike in Sultanpur
अमेठी-बाइक की टक्कर से नौ वर्षीय बालक की मौत

अमेठी-बाइक की टक्कर से नौ वर्षीय बालक की मौत

संक्षेप:

Gauriganj News - भेटुआ में एक नौ वर्षीय बालक ऋषभ को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी बाइक चालक की तलाश कर रही है।

Nov 17, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

भेटुआ। दुकान से सामान लेकर पैदल घर लौट रहे नौ वर्षीय बालक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्जकर जांच शुरू की है। घटना से मृत बालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बीते रविवार की शाम मनीरामपुर निवासी आशीष शर्मा का नौ वर्षीय पुत्र ऋषभ घर से कुछ सामान लेने गांव के बाहर दुकान पर गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब वह सामान लेकर घर वापस लौट रहा था तभी सुमेरपुर गांव के पास पीछे से बाइक से आ रहे सुमेरपुर के ही निवासी विनोद उर्फ खबरी ने ऋषभ को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऋषभ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को आनन-फानन में जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही परिजन शव को घर ले आए और सोमवार की सुबह तहरीर देकर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी बाइक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।