
तहसील परिसर में लेखपाल से अभद्रता, दी धमकी
Gauriganj News - तहसील परिसर में लेखपाल से अभद्रता, दी धमकी तहसील परिसर में लेखपाल से दी धमकीतहसील परिसर में लेखपाल से दी धमकीतहसील परिसर में लेखपाल से दी धमकी
गौरीगंज। जमीन की पैमाइस को लेकर कुछ लोगों द्वारा महिला लेखपाल से अभद्रता, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। तहसील क्षेत्र गौरीगंज के सोंगरा में तैनात लेखपाल अंकिता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह तहसील में तहसीलदार के चैम्बर के पास मौजूद थी। तभी वहां सेंभुई निवासी मनीष तिवारी उर्फ प्रभातचन्द्र, संदीप तिवारी, सुशील तिवारी व 6-7 अज्ञात लोग आए और गांव के एक प्रार्थना पत्र के संबंध में जमीन की नाप करने के लिए कहने लगे।
जब उन्होंने कहा कि अगले दिन नामजोख कर दी जाएगी तो वह लोग गाली गलौज करने लगे। जिसे सुनकर पहुंचे लेखपाल राकेश गुप्ता ने बीच बचाव का प्रयास किया तो नशे में धुत आरोपियों ने उनका गला पकड़कर धकेल दिया और उन्हें भी गालियां दी। जब लेखपाल घटना का वीडियो बनाने लगे तो आरोपी क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि तीन नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




