रात भर होते रहे धमाके, हवाई अड्डे के पास भी गिरा बम
Gauriganj News - रात भर होते रहे धमाके, हवाई अड्डे के पास भी गिरा बम रात भर होते रहे धमाके, अड्डे के पास भीरात भर होते रहे धमाके, अड्डे के पास भीरात भर होते रहे धमाके,

अमेठी। खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच रात भर तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं। कुवैत में रह रहे अमेठी जनपद के जामो क्षेत्र निवासी सुरेश सिंह ने दूरभाष पर बातचीत में बताया कि हालात अत्यंत भयावह रहे। उनके अनुसार कई स्थानों पर विस्फोट हुए और एक हवाई अड्डे के पास भी बम गिरने की सूचना है। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुरेश सिंह ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान बहरीन, दुबई, कतर और कुवैत में हुआ है। कई इलाकों में रात भर चेतावनी सायरन बजते रहे और सुरक्षा बलों की गश्त जारी रही। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास की ओर से भी वहां रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। सुरेश सिंह ने अपने परिजनों को संदेश भेजकर आश्वस्त किया है कि वे सुरक्षित हैं, यद्यपि वातावरण अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। अमेठी में उनके परिवार और परिचितों में चिंता का माहौल रहा, किंतु सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में रहने वाले बहादुरपुर निवासी मुस्तकीम बघेल ने बताया कि यहां स्थिति बिल्कुल सही है। हम लोग आराम से रह रहे हैं। ईरान की घटना को लेकर जिले में कड़ी चौकसी: ईरान से जुड़ी घटना के बाद अमेठी जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। जायस, जगदीशपुर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूचनाओं पर भी निरंतर नजर रखी जा रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले की स्थिति पूर्णतया सामान्य है, फिर भी एहतियात के तौर पर व्यापक चौकसी बरती जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



