सिद्धि व आराध्या को सर्वश्रेष्ठ समाचार प्रस्तोता सम्मान
Gauriganj News - सिद्धि व आराध्या को सर्वश्रेष्ठ समाचार प्रस्तोता सम्मान सिद्धि व आराध्या को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तोता सम्मानसिद्धि व आराध्या को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तोता सम्म

मुसाफिरखाना। क्षेत्र के नन्दमहर स्थित संदीपनि ज्ञान कुंज विद्यालय में प्रगति पत्र वितरण के साथ ही छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलकेजी से कक्षा आठ तक के उन विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन छात्रों की उपस्थिति पूरे वर्ष सर्वाधिक रही, उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ समाचार प्रस्तोता सम्मान 2025-26 से सिद्धि शुक्ला एवं आराध्या पाण्डेय को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ मॉनिटर सम्मान लकी मौर्य एवं श्रेया सिंह को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड, अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड एवं अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में विद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रमापति पाण्डेय, मित्र सोसाइटी के समन्वयक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, प्रधानाचार्या पूनम शुक्ला सहित राम कृष्णा ओझा, केएल शर्मा, आयुष पाण्डेय, दशरथ, सन्दीप, पूजा पाण्डेय, प्रतिमा, काजल आदि शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या पूनम शुक्ला ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


