तेज हवाओं से बढ़ी परेशानी, बिजली गुल, अस्पताल में कांच की खिड़की टूटी

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी में तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिला अस्पताल में कांच की खिड़की टूट गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। किसान गेहूं की फसल को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

तेज हवाओं से बढ़ी परेशानी, बिजली गुल, अस्पताल में कांच की खिड़की टूटी

अमेठी। जनपद में तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे देर तक अंधेरा छाया रहा और आमजन परेशान रहे। जिला अस्पताल में भी तेज हवा का असर देखने को मिला। अस्पताल के प्रथम तल पर लगी कांच की खिड़की तेज झोंकों के कारण टूट गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत टूटे हिस्से को सुरक्षित कराया।वहीं,

खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान चिंतित नजर आए। तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल झुकने लगी है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेड़ों की डालियां टूटने और आवागमन में बाधा की सूचनाएं मिली हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।