Gauriganj News: वार्ड ब्वाय के भरोसे चल रहा इलाज

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: संग्रामपुर के ठेंगहा स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर ऋचा पांडे की अनुपस्थिति से मरीज परेशान हैं। वार्ड ब्वाय शैलेंद्र पाल ही उपचार कर रहे हैं, जबकि फार्मासिस्ट किसी अन्य अस्पताल में व्यस्त हैं। मरीजों ने भरोसा जताया कि वे होम्योपैथी का इलाज पसंद करते हैं, लेकिन डॉक्टर के न होने से उन्हें दवाएं लेने में कठिनाई हो रही है।

Gauriganj News: वार्ड ब्वाय के भरोसे चल रहा इलाज

Gauriganj News: संग्रामपुर। क्षेत्र के करनाईपुर मार्ग पर स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ठेंगहा की चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ऋचा पांडे सोमवार की दोपहर 12 बजे तक नदारत रही। अस्पताल पर केवल वार्ड बॉय शैलेंद्र पाल ही मरीजों का उपचार करते मिले। जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहिबा किसी काम से गौरीगंज गई हैं। वहीं फार्मासिस्ट दिनेश प्रजापति किसी अस्पताल में कैंप लगाकर मरीज को दवा दे रहे हैं। मरीजों ने बताया कि वह लोग होम्योपैथी इलाज पर भरोसा करते हैं। लेकिन डाक्टर के न रहने से उन्हें मजबूरी में वार्ड ब्वाय से दवा लेनी पड़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।