
जिले में शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
संक्षेप: Gauriganj News - अमेठी में मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ है। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे। यह प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें 12 लाख से अधिक मतदाता शामिल होंगे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और सटीक बनाना है।
अमेठी। संवाददाता जिले में मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे। यह प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। जिले के 12 लाख से अधिक मतदाताओं को इसमें शामिल किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर डीएम संजय चौहान ने इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिले के 1551 मतदान केंद्रों पर यह कार्य एक साथ शुरू हुआ है। अभियान का उद्देश्य पुराने या फर्जी रिकॉर्ड को हटाकर योग्य नए मतदाताओं को जोड़ना है। ताकि मतदाता सूची पूरी तरह से अद्यतन और सटीक बन सके।

अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बीएलओ हर घर जाएंगे। ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले की मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनाएगा। जिससे भविष्य में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। अभियान के तहत मतदाताओं को अपना नाम, पता, फोटो और अन्य व्यक्तिगत विवरण गणना प्रपत्र में भरना होगा। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ को सही जानकारी दें और इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। जिले में विधानसभावार मतदाता और मतदान केंद्र विधानसभा कुल मतदाता मतदान केंद्र तिलोई (178) 3,48,465 387 जगदीशपुर (184) 3,81,706 400 गौरीगंज (185) 3,52,583 389 अमेठी (186) 3,52,666 375 कुल: 14,35,420 1,551

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




