Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsSP Women Workers Protest Against Amit Shah s Comments on Ambedkar in Amethi
सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लगाई चौपाल
Gauriganj News - अमेठी में सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को करौंदी ग्राम पंचायत में पीडीए जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने अमित शाह की बाबा साहब अम्बेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा...
Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 29 Dec 2024 06:00 PM

अमेठी। सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को करौंदी ग्राम पंचायत में पीडीए जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि संसद में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर पर अपमान जनक टिप्पणी किया है, जो निन्दनीय है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। महिलाओं ने अमित शाह के विरोध में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रतिभा, रेखा, कमला सहित सपा की कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।