Gauriganj News: बेटे ने ही चुराए थे मां के गहने, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: मुसाफिरखाना में पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए महिला के छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मां के जेवर चुराए और उन्हें बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने चोरी गए गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

Gauriganj News: बेटे ने ही चुराए थे मां के गहने, गिरफ्तार

Gauriganj News: बेटे ने ही चुराए थे मां के गहने, गिरफ्तार पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चोरी गए गहने बरामद

मुसाफिरखाना। संवाददाता

अपराध का खुलासा

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कोछित गांव में महिला के जेवर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके छोटे बेटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल बरामद की है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

मामले की जानकारी

कोछित निवासी सूरसती पत्नी स्वर्गीय हरिराम रैदास ने घर में चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना में वादिनी का छोटा बेटा अरविन्द रैदास शामिल है। जिसके बाद उपनिरीक्षक त्रिपुरारी शरण सिंह, विनय कुमार गौतम और कांस्टेबल अतुल यादव ने कोछित मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां के बाहर जाने के दौरान उसने कमरे और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर निकाल लिए थे। बाद में मां के वापस आने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए जेवर बेचने के लिए रानीगंज बाजार की ओर जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

सामान्य प्रश्न

इस मामले में आरोपी कौन है?
इस मामले में आरोपी महिला का छोटा बेटा अरविंद रैदास है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगौरीगंजGauriganj News: बेटे ने ही चुराए थे मां के गहने, गिरफ्तार