समाजसेविका ने वृद्धाश्रम में बांटे उपहार
Gauriganj News - अमेठी में समाज सेविका कंचन गुप्ता ने वृद्धाश्रम जाकर वृद्ध जनों की सेवा की और उन्हें उपहार दिए। पितृ पक्ष के अवसर पर खाद्य सामग्री बांटी। उन्होंने वृद्ध जनों से उनकी दिनचर्या और अनुभव साझा किए। कंचन...

अमेठी। गुरुवार को समाज सेविका कंचन गुप्ता ने जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्ध जनों की सेवा की और उन्हें उपहार बांटे। पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों की याद में कंचन गुप्ता ने वृद्धजनों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। वृद्ध जनों से उनका हाल जाना और उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। वृद्धजनों ने भी अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। कंचन गुप्ता ने कहा कि वृद्धजनों का अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हमें उनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए। नित्य बुजुर्गों की सेवा करने वालों की आयु, विद्या, यश, और बल यह चारों चीजें बढ़ती हैं।
समाजसेविका के साथ वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन का भी आनंद लिया। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री योग्यता सिंह भी मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




