हल्दी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
Gauriganj News - हल्दी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हल्दी समारोह में हर्ष फायरिंग वीडियो वायरलहल्दी समारोह में हर्ष फायरिंग वीडियो वायरलहल्दी समारोह में हर्

मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में एक हल्दी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में टाय गन निकलने पर पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की। मिली जानकारी के अनुसार, भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बा निवासी सुरेश कुमार के पुत्र शुभम की शादी का हल्दी समारोह 7 फरवरी को आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान शुभम के भाई अर्पित द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाले सुल्तान पुलिस ने प्रकरण की जांच की। थाना अध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि जांच में पाया गया कि जिस गन से फायरिंग करते हुए दिखाया गया है, वह असली हथियार नहीं बल्कि टॉय गन थी। उन्होंने बताया कि चूंकि मामले में किसी प्रकार का वास्तविक हथियार या अवैध गतिविधि सामने नहीं आई, इसलिए प्रकरण में कोई अग्रिम विधिक कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


