ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गौरीगंजसीता हरण और लंका दहन का रामलीला में हुआ मंचन

सीता हरण और लंका दहन का रामलीला में हुआ मंचन

मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार की रात मारीच...

सीता हरण और लंका दहन का रामलीला में हुआ मंचन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गौरीगंजSun, 22 Oct 2023 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मुसाफिरखाना। संवाददाता

स्थानीय रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार की रात मारीच वध, सीता हरण और लंका दहन का मंचन किया गया। बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला के सभी प्रसंगों के साक्षी बने।

गौरतलब है कि मुसाफिरखाना रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन की परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत इस बार भी राम लीला का मंचन किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे पहुंच रहे हैं। बढ़नपुर कुटिया धाम अयोध्या के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार की रात कलाकारों द्वारा मारीच वध, सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध, सीता की खोज व लंका दहन प्रसंगों का मंचन किया गया। वहीं गौरीगंज के चौक बाजार में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ और राम-सीता विवाह का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें