सिंदुरवा की टीम ने जीती वालीबाल प्रतियोगिता

Mar 02, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

Gauriganj News - सिंदुरवा की टीम ने जीती वालीबाल प्रतियोगिता सिंदुरवा की टीम ने जीती प्रतियोगितासिंदुरवा की टीम ने जीती प्रतियोगितासिंदुरवा की टीम ने जीती प्रतियोगितास

सिंदुरवा की टीम ने जीती वालीबाल प्रतियोगिता

जगदीशपुर। वलीपुर में आयोजित डे-नाइट प्रतियोगिता का रविवार की रात समापन हो गया। प्रतियोगिता में शुकुल बाजार की टीम को हराकर सिंदुरवा की टीम विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीमों को ब्लाक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह ने ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डे-नाइट वालीबाल प्रतियोगिता में पूरे मिश्र जगदीशपुर, जगदीशपुर, कल्याणपुर, भीखीपुर, गुडविल हॉस्पिटल हारीमऊ, सरेसर, थौरी, रस्तामऊ, सलावतगढ़, जामो, सिंदूरवा, अचलपुर, वलीपुर, बाबा का पुरवा हारीमऊ, शुकुलबाजार समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबले सिंदुरवा और जामो तथा शुकुल बाजार व गुडविल हास्पिटल की टीमों के बीच खेले गए। जिसमें अपने-अपने मैच जीतकर सिंदुरवा और शुकुल बाजार की टीम फाइनल में पहुंची।

फाइनल मैच में कड़े संघर्ष के बाद शुकुल बाजार की टीम को हराकर सिंदुरवा की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। टीमों को पुरस्कृत करते हुए प्रमुख राजेश विक्रम सिंह ने कहा कि गावों में प्रतिभा की कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें निखारने की आवश्यकता है। मैच में रेफरी की भूमिका मायाराम ने निभाई। जबकि संचालन अनस खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, पूर्व प्रधान राजेश प्रताप शुक्ला, राम बहादुर मौर्य उर्फ बब्बू, अमरजीत मौर्य सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।