दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल
Gauriganj News - रानीगंज रोड पर ईंट भट्ठे के पास हुआ हादसा शुकुल बाजार। संवाददाता थाना क्षेत्र के

रानीगंज रोड पर ईंट भट्ठे के पास हुआ हादसा शुकुल बाजार। संवाददाता
हादसे का विवरण
थाना क्षेत्र के रानीगंज रोड पर पूरे रामदीन गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के निकट मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान
थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी रामदेव यादव (70) अपने नाती गौरव (18) के साथ पूरी पासिन गांव निमंत्रण में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रानीगंज रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक सवार पूरे जोगा का पुरवा निवासी सर्वेश साहू (26) पुत्र राकेश साहू मांझगांव निमंत्रण में जा रहा था। घटना में एक बाइक पर सवार रामदेव यादव व दूसरी बाइक पर सवार सर्वेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ विवेक वर्मा ने दोनों घायलों को तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिक जानकारियाँ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


