नलकूप की टंकी में मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
अमेठी के गोसाई का पुरवा हुसैनकला गांव में एक युवक विजय गिरी (27) का शव नलकूप की टंकी में मिला। वह शुक्रवार शाम साइकिल से निमंत्रण कार्यक्रम में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की और शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

अमेठी, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा हुसैनकला गांव में शनिवार को एक युवक का शव नलकूप की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान गांव निवासी विजय गिरि (27) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार आशीष गिरि के अनुसार विजय शुक्रवार शाम साइकिल से घर से किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पास स्थित नलकूप की टंकी में विजय का शव मिला, जबकि उसकी साइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां शारदा, बहन मालती और भाई संदीप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


